पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरकता अभियान

Updated at : 17 Feb 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरकता अभियान

थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाते हुए थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

महेशपुर. थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाते हुए थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया. महेशपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर आंबेडकर चौक, भगत सिंह चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर माइकिंग कर यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया. थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा सब की व्यक्तिगत जिम्मेवारी है. उन्होंने बिना वाहन चालकों को बिना हेलमेट गाड़ी न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रिपल लोड वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करने, 18 वर्ष से कम के व्यक्ति को वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी भी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola