हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 08 Jun 2025 5:26 PM

विज्ञापन

हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. थाना क्षेत्र के बिस्कुटिया गांव में गुरुवार की रात 33 वर्षीय पुतुल मड़ैया की चाकू से गोदकर हत्या कर देने के मामले में महेशपुर पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि महेशपुर बिस्कुटिया गांव में बीते गुरुवार की रात पुतुल मड़ैया की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद मृतका के परिजन और ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से ही आरोपी रदीपुर-मानिकपुर गांव निवासी अमित दास को पुलिस के हवाले कर दिया गया था. मृतका पुतुल मड़ैया के पिता, महेशपुर बिस्कुटिया गांव निवासी रामलाल मड़ैया ने महेशपुर थाने में आरोपी अमित दास के खिलाफ थाना कांड संख्या 111/25 के तहत मामला दर्ज करवाया था. महेशपुर पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola