पीएम मोदी सरकार ने स्थापित किए नये आयाम : निभा देवी

पाकुड़. वार्ड पार्षद निभा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल की सराहना की.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं. निभा देवी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन और सुकन्या समृद्धि योजना आदि ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान की है. उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी बनकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










