वार्ड-11 की समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद ने सौंपा आवेदन
कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपती वार्ड पार्षद निभा देवी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड-11 की पार्षद निभा देवी ने स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था में सुधार, मनसा पूजा से पूर्व विशेष साफ-सफाई तथा रेलवे कॉलोनी में डस्ट डलवाने आदि की मांग की है. पार्षद ने बताया कि रेलवे गुमटी के पूर्वी भाग के लगभग 10 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए केवल एक बिजली मिस्त्री कार्यरत है. इसके कारण खराब स्ट्रीट लाइटों की समय पर मरम्मत नहीं हो पाती और रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त बिजली मिस्त्री की प्रतिनियुक्ति की मांग की है. पार्षद ने कहा कि वर्तमान में सड़क किनारे जमा कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने पूर्व की व्यवस्था बहाल करते हुए सफाई कार्य को प्रभावी बनाने तथा ट्रैक्टर के साथ पूर्व में कार्यरत कर्मी की पुनः प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है. इसके अलावा बागतीपाड़ा स्थित प्राचीन मनसा मंदिर में 17 अगस्त को आयोजित होने वाली मनसा पूजा एवं उससे पूर्व सात दिनों तक चलने वाले विषहरी गान कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर परिसर, तालाब, विष्णुकुंड क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों में विशेष साफ-सफाई कराने की मांग की गई है. साथ ही रेलवे कॉलोनी की कीचड़युक्त सड़क पर डस्ट डलवाने का भी अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










