मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित बीडीओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ | Prabhat Khabar Network

पाकुड़िया में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन और नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर बीएलओ की बैठक हुई. त्रुटिरहित सूची तैयार करने के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया

प्रखंड सभागार में मंगलवार को बूथ संख्या 253 से 308 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन, दावा-आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई.

बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों का समय पर सुधार सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा आयोजित होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का उच्च स्वर में वाचन करेंगे. साथ ही एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों से प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर प्रपत्र-8 भरकर सुधार कराने का अनुरोध किया जाएगा.

बैठक में सीआई जावेद खान, बीडब्ल्यूओ बीरबल कुमार चौधरी, अमर राय, मो. सिराजुद्दीन अहमद, विनीता हेम्ब्रम, मास्टर ट्रेनर ललिन मरांडी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.



विज्ञापन
मेघनाथ भगत

लेखक के बारे में

By मेघनाथ भगत

मेघनाथ भगत प्रभात खबर में पाकुड़िया के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2000 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और उसी वर्ष से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, प्रशासन, कृषि, शिक्षा, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें लंबा अनुभव है. सटीक और विश्वसनीय पत्रकारिता उनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola