हिरणपुर में चोरों का आतंक जारी, बंद गोदाम से नकदी व सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

जांच के लिए घर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

हिरणपुर के मुकेश इंटरप्राइजेज गोदाम में चोरी, चोरों ने नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर

हिरणपुर बाजार के नामोपाड़ा मुहल्ले स्थित कृष्ण मंदिर के समीप मुकेश इंटरप्राइजेज के बंद गोदाम में चोरी की घटना सामने आई है. चोर गोदाम में घुसकर कार्यालय से करीब 15 हजार रुपये नकद, कांसा-पीतल के बर्तन तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सिस्टम लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गोदाम के सामने बने छोटे गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हो सके.

आशंका है कि बदमाश मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसे और कार्यालय के दराज से नकदी तथा दूसरे कमरे से रखे कांसा एवं पीतल के बर्तनों की चोरी कर ली. जाते-जाते चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सिस्टम भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना कठिन हो सके. गोदाम संचालक मुकेश भगत ने बताया कि यह कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है. उन्होंने कहा कि नकद राशि सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है. सूचना मिलने पर हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बावत थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि हिरणपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवासों से रोजगार सेवकों के घरों में ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी. इसके अलावा हाथकाठी स्थित एक कार वॉश सेंटर से जेट पंप की चोरी और घाघरजानी- रामनाथपुर मार्ग पर खड़े पांच भारी वाहनों से 700 लीटर से अधिक डीजल चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही इन वारदातों से बाजार और आसपास के मुहल्लों के लोगों में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोर गिरोह पर शीघ्र कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें...

अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार


विज्ञापन
सुनील चंद्र दे

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola