भारत सेवाश्रम संघ में 42 श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा

Updated:
विज्ञापन
भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित गुरु दीक्षा कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

गुरु दीक्षा कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के स्थानीय भारत सेवाश्रम संघ में भक्तिभाव के साथ गुरु दीक्षा कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित कार्तिक महाराज ने 42 श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा प्रदान की.

विज्ञापन

पाकुड़ः शहर स्थित स्थानीय भारत सेवाभारत सेवाश्रम संघ में आयोजित गुरु दीक्षा कार्यक्रम में 42 श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षाश्रम संघ में सोमवार को गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया. कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज (कार्तिक महाराज) ने सनातन परंपरा के अनुसार 42 श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा प्रदान की. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज ने दीक्षा प्राप्त श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि गुरु दीक्षा आध्यात्मिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो व्यक्ति को आत्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम का संचालन स्वामी अनिर्वानंदन महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

दीक्षा प्राप्त करने वालों में जयदेव चटर्जी, रिंकी चटर्जी, लोकनाथ चटर्जी, अनुराधा चटर्जी, रूपा घोष, मदन मोहन घोष, अर्द्धचंद्र, राजकुमार बारिक, ममता पाल, दीपाकर मित्रा, डोली भास्कर, नारायण चंद्र घोष, कौशिक राय, पार्थ सरकार, डबलू सरकार सहित कुल 42 श्रद्धालु शामिल थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मानिक चंद्र देव, सोमनाथ दास, प्रसन्नजीत मंडल, सबरी पाल, रितु दास, अजीत साहा, सीताराम सरकार, सत्यवान दास, अमोय दास, इंद्रजीत घोष, सुलगना सरकार, धीमान मित्र, साईमन मरांडी, सुबीर साहा सहित अन्य सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola