ePaper

बस के पिछले टायर से यात्री का पैर कुचला

Updated at : 08 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
बस के पिछले टायर से यात्री का पैर कुचला

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर सोमवार को रफाइल मुर्मू (48 वर्ष) बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मिथिलांचल बस के पिछले टायर के नीचे उनका दाहिना पैर कुचल गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फुलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कर दिया गया। अमड़ापाड़ा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। रफाइल अपनी बेटी के घर गोपीकांदर पंचायत के मुसना लक्खीबाड़ी जा रहे थे।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. अअमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में सोमवार को बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से रफाइल मुर्मू (48 वर्ष), ग्राम छोटा पहाड़पुर, गंभीर रूप से घायल हो गये. पाकुड़ से दुमका जा रही मिथिलांचल बस के पिछले टायर के नीचे उनका दाहिना पैर कुचल गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फुलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया गया. अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार, यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ. रफाइल मुर्मू बस पकड़कर अपनी बेटी के घर, गोपीकांदर पंचायत अंतर्गत मुसना लक्खीबाड़ी, जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola