Pakur Road Accident: झारखंड के पाकुड़ में बस की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, सड़क पर उतरी भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़ के गांधी चौक पर हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग.

Pakur Road Accident: झारखंड के पाकुड़ जिले के गांधी चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक मृदुल चंद्रा की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस की टक्कर से यह हादसा हुआ. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पाकुड़-धुलियान मुख्य मार्ग जाम कर दिया. मुआवजा और कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ देर तक सड़क से नहीं हटी. हादसे के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

पाकुड़ से राघव मिश्रा की रिपोर्ट

Pakur Road Accident: झारखंड के पाकुड़ जिले में मंगलवार 27 जनवरी 2026 की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. पाकुड़ शहर के सबसे व्यस्त इलाके गांधी चौक पर एक स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तलवाडांगा निवासी मृदुल चंद्रा के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृदुल चंद्रा स्कूटी से गांधी चौक की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पाकुड़-धुलियान मुख्य मार्ग पर सड़क जाम

घटना से आक्रोशित लोगों ने पाकुड़-धुलियान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आक्रोशित लोग स्कूल बस चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और गांधी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम हटाने की अपील की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही, लेकिन आक्रोशित भीड़ मुआवजा और ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही.

परिजनों में मचा कोहराम, पूरे इलाके में मातम

मृदुल चंद्रा की मौत की खबर जैसे ही तलवाडांगा मोहल्ले में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृदुल घर का सहारा था और उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांधी चौक और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पहले पति गया, अब बेटा भी…! झारखंड के किरीबुरू के सड़क हादसे में उजड़ गया एक मां का संसार

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर पाकुड़ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई. लोगों ने मांग की है कि इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती, स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: सिस्टम रुका, इंसानियत दौड़ी! गणतंत्र दिवस मेले के बाद मुखिया ने बचाईं कैंपर सवारों की जान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola