पाकुड़ पुलिस ने 9 कुख्यात अपराधियों को लिया सर्विलांस में

Published at :14 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ पुलिस ने 9 कुख्यात अपराधियों को लिया सर्विलांस में

पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने 9 कुख्यात अपराधियों को सर्विलांस में लिया है। ये अपराधी गंभीर और संपत्तिमूलक मामलों में कई केसों में आरोपी हैं। 1 फरवरी से 14 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। झारखंड पुलिस नियम-370 के तहत इन अपराधियों पर मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर निगरानी और भौतिक जांच की जाएगी। पाकुड़िया थाना से 4, लिट्टीपाड़ा से 2, अमड़ापाड़ा से 2 और पाकुड़ (मुफस्सिल) से 1 अपराधी को सर्विलांस में रखा गया है। पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 9 कुख्यात अपराधियों को सर्विलांस में लिया है. इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एक फरवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई है. सभी चिन्हित अपराधियों पर गंभीर और संपत्तिमूलक मामलों में एक से अधिक केस दर्ज हैं और उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है. झारखंड पुलिस हस्तक नियम-370 के तहत इन अपराधियों पर निगरानी रखी जाएगी. इसके तहत मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर इनका वर्गीकरण कर नियमित भौतिक जांच की जाएगी. पाकुड़िया थाना के 4, लिट्टीपाड़ा के 2, अमड़ापाड़ा के 2 और पाकुड़ (मुफस्सिल) थाना के 1 अपराधी को सर्विलांस में लिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola