पाकुड़ को मिलने जा रहा है एक नया अग्निशामक वाहन

Updated at : 17 Feb 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ को मिलने जा रहा है एक नया अग्निशामक वाहन

जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है. अग्निशमन विभाग को ओर से एक नया अग्निशामक वाहन मिलने वाला है.

विज्ञापन

पाकुड़. जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है. अग्निशमन विभाग को ओर से एक नया अग्निशामक वाहन मिलने वाला है. जानकारी के अनुसार उपायुक्त की पहल पर अमड़ापाडा में कोयला खनन कार्य कर रही बीजीआर माइंनिंग इनफ्रा लिमिटेड कंपनी की ओर से अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है. अग्निशामक वाहन मिलने से आपातकालीन स्थिति में और तेजी से आग पर काबू पाया जायेगा. वर्तमान में जिला अग्निशमन कार्यालय के पास 5500 लीटर की क्षमता वाले दो अग्निशमन वाहन है. दो वाहनों के भरोसे जिले भर के लगभग 12 लाख की आबादी निर्भर है. ऐसे में यदि एक ही समय दो-तीन आग लगी की घटना घट जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में आग लगने से विभाग को परेशानी बढ़ जाता है. प्रखंडों की दूरी अधिक रहने के कारण विभागीय पदाधिकारी चाह कर भी अग्निशमन वाहन को लेकर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं.

कहते हैं अग्निशमन अफसर

जिला अग्निशमन कार्यालय को एक नया अग्निशमन वाहन मिलने जा रहा है. जिलावासियों के लिए यह अच्छी खबर है. वाहन के मिलने से आपातकालीन स्थिति में और तेजी से आग पर काबू पाया जायेगा.

-रमेश प्रसाद सिंह, जिला अग्निशमन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola