उत्पाद विभाग ने कान्हूपुर से जब्त किया 50 बोतल शराब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 5:38 PM
अवैध रूप से शराब की बिक्री की रोकथाम को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हूपुर में छापेमारी अभियान चलाया. दुकान से 48 पीस बीयर की बोतल तथा दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है.
पाकुड़. अवैध रूप से शराब की बिक्री की रोकथाम को लेकर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हूपुर में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कान्हूपुर गांव निवासी मिट्ठू कुमार के घर व दुकान में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने दुकान से 48 पीस बीयर की बोतल तथा दो पीस अंग्रेजी शराब की बोतल को बरामद किया है. उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध रूप से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हूपुर से अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आलोक में छापेमारी अभियान चलाया गया. हालांकि इस दौरान विक्रेता भागने में सफल रहा है. बताया कि 48 पीस बीयर की बोतल, विदेशी शराब की दो बोतल बरामद की गयी है. विक्रेता के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










