15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने अवैध रूप से शराब बनाये जाने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कार्रवाई की है.
पाकुड़. उत्पाद विभाग ने अवैध रूप से शराब बनाये जाने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कार्रवाई की है. नगर थाना क्षेत्र के तिलभिटा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देसी चुआई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार तिलभिटा निवासी शिवनाथ राय को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर से 360 किलो महुआ जावा भी जब्त किया गया है. अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी. इसी सूचना पर कार्रवाई हुई है. एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधिनियम के तहत उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




