चोरी मामले में नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन
चोरी मामले में नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पाकुड़. बागानपाड़ा स्थित मारवाड़ी टोला में विष्णु कुमार अग्रवाल के घर हुई चोरी की घटना के नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.

विज्ञापन

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के बागानपाड़ा स्थित मारवाड़ी टोला में विष्णु कुमार अग्रवाल के घर हुई चोरी की घटना के नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है. लोगों का आरोप है कि एक दिसंबर की रात मारवाड़ी टोला में हुई चोरी के बाद पीड़ित परिवार द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया था, जिसमें घर से नकद सहित लाखों रुपये के आभूषण की चोरी होने की बात कही गयी थी. बावजूद मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. लोगों का कहना है कि या तो पुलिस का अनुसंधान सुस्त है या फिर चोर पुलिस से अधिक सक्रिय हैं. मामले में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी प्रकरण की जांच जारी है. हालांकि अब तक किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है. अपराधी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola