कुकिंग में मवि रानीपुर को मिला प्रथम स्थान

उच्च विद्यालय गढ़वाडी में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रसोइयाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
महेशपुर. उच्च विद्यालय गढ़वाडी में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रसोइयाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुकिंग प्रतियोगिता में वन व टू के कुल 11 विद्यालयों के रसोइयाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में विद्यालय वन में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय रानीपुर व द्वितीय स्थान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कूपागढ़िया के रोसोईया स्थान प्राप्त की. वहीं विद्यालय टू के प्रथम प्राथमिक विद्यालय रोलाग्राम व द्वितीय मध्य विद्यालय नारायगढ़ की रसोइया ने स्थान प्राप्त की. बीइइओ बाबूराम मुर्मू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइयाओं में गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करना, सीमित साधनों में बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने व भोजन बनाने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना है. प्रतियोगिता एमडीएम रसोइयों के बीच खुशी देखी गयी. मौके पर बीपीओ श्याम ठाकुड़, बीआरपी अब्दुश समाद, अब्दुश सलीम, सीआरपी सादेकुल शेख, शिक्षक तापस झा, भजन झा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




