13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बहुभाषी शिक्षा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है: डॉ. संजय

पाकुड़ बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बहुभाषी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और समझ बढ़ाई गई। डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए कार्यक्रम में भाषा वृक्ष प्रदर्शनी, बहुभाषी कविता पाठ, और भारतीय त्योहारों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। महाविद्यालय परिसर में हिंदी, संथाली, बांग्ला, उर्दू, उड़िया जैसी भाषाओं के स्टॉल लगे। छात्र बहुभाषी गीत, संवाद और लोककला प्रस्तुत कर उत्सव को रंगीन बनाया। प्राचार्य ने भाषाई विविधता को भारत की सांस्कृतिक शक्ति बताया और बहुभाषी शिक्षा को राष्ट्र एकता का सूत्र माना। उन्होंने नए भारतीय भाषा सीखने के अभियान को भी प्रोत्साहित किया।

पाकुड़ बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव पर कार्यक्रम नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़ बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव आयोजित किया गया. यह उत्सव शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मनाया गया, जिसमें बहुभाषी गतिविधियों की श्रृंखला ने विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और समझ को मजबूत किया. कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में हुआ. उन्होंने उद्घाटन सत्र में भारतीय भाषाओं की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और बहुभाषी शिक्षा के महत्व पर कहा कि भारत की भाषाई विविधता ही उसकी सबसे बड़ी सांस्कृतिक शक्ति है. उत्सव में भाषा वृक्ष प्रदर्शनी, बहुभाषी कविता पाठ, भारतीय त्योहारों की प्रस्तुति, कहावतों पर आधारित गतिविधियां और भाषा क्लब गतिविधियां आयोजित की गईं. महाविद्यालय परिसर में आकर्षक भाषा मेला भी हुआ, जिसमें हिंदी, संथाली, बांग्ला, उर्दू, उड़िया और अन्य भारतीय भाषाओं के विशेष स्टॉल लगे. छात्रों ने बहुभाषी गीत, संवाद, लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव को जीवंत बना दिया. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक शक्ति हैं और बहुभाषी शिक्षा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है. उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए एक और भारतीय भाषा सीखने के अभियान को प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel