काउ कैचर से हो रही परेशानी को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
काउ कैचर से हो रही परेशानी को लेकर सौंपा ज्ञापन

पाकुड़. रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर रेल विभाग की ओर से बनाए गए काउ कैचर से आम लोगों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

पाकुड़. रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर रेल विभाग की ओर से बनाए गए काउ कैचर से आम लोगों को परेशानी हो रही है. इसे लेकर दुर्गा सोरेन सेना के सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा. सेना के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने बताया कि रेल विभाग की ओर से बनाए गए काउ कैचर में पाइपों की दूरी काफी है, जिससे आमजनों को चलने में काफी परेशानी होती है. कई लोग तो काउ कैचर में फंस जाते हैं. रेलवे के स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गयी है. मौके पर नवीन कुमार सिंह, विजय चंद्र चौधरी, आफताब खान, राबेकूल शेख मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola