मारपीट मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महेशपुर. थाना अंतर्गत महेशपुर गांव में ही एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया
महेशपुर. थाना अंतर्गत महेशपुर गांव में ही एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर महेशपुर गांव निवासी राजा शेख ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि विगत 12 मई दिन के करीब एक बजे महेशपुर बाजार से अपना घर जा रहा था. जैसे ही घर के पास पहुंचा तो महेशपुर गांव निवासी नईमुद्दीन शेख, तमजिर शेख, कबीर शेख, सोहेल शेख, काजिम शेख ने घेर लिया और बोलने लगा कि इनलोगों का परिवार का मन बहुत बढ़ गया है. गाली-गलौज करते हुए कबीर शेख लोहे का सब्बल से जान मारने की नीयत से वादी के सिर पर हमला कर दिया, जिसमें वादी का गंभीर रूप से घायल हो गया. वादी को मारता देख वादी के चचेरा भाई नुरसलीम शेख बचाने के लिए आया तो उसे सभी लोगों ने मिलकर मारपीट भी की, जहां वादी के भाई का दाहिना हाथ समेत अन्य जगहों में गंभीर चोट आ गयी. वहीं, घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण जमा होता देख सभी आरोपी घटना स्थल से भाग निकला. वादी ने बताया कि इलाजरत के कारण थाने में आवेदन देने के विलंब हुआ है. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




