लिट्टीपाड़ा पुलिस ने कोयला लदा ट्रक किया जब्त

साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क के रोडगो गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है.
लिट्टीपाड़ा. साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य सड़क के रोडगो गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है. जानकारी के अनुसार ट्रक ( जेएच-02 बीपी/7494) धनबाद से कोयला लेकर साहिबगंज जा रहा था. रोडगो गांव के समीप पुलिस ने ट्रक को जांच के लिए रोका. चालक से वाहन सहित कोयला के आवश्यक चालान की मांग की. चालान फेल होने के कारण ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया. प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया जांच में ट्रक का चालान फेल होने के कारण ट्रक को जब्त किया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




