पाकुड़िया में नौ घंटे बिजली ठप रहने से जनजीवन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़िया में नौ घंटे बिजली ठप रहने से जनजीवन प्रभावित

पाकुड़िया. प्रखंड में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बूंदा-बांदी बारिश होती रही. प्रखंड क्षेत्र के 148 गांवों में सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 9 घंटे बिजली नहीं रही.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बूंदा-बांदी बारिश होती रही. आसमान में बादलों के साथ तेज मेघ गर्जना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया. अचानक हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के 148 गांवों में सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 9 घंटे बिजली नहीं रही. बिजली बाधित रहने से घरों में लगे पानी टंकी खाली हो गए. अस्पतालों में रखी जीवन रक्षक दवाएं और अन्य सामग्री के लिए आवश्यक फ्रिजर व फ्रिज बंद पड़े रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई. बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि अमड़ापाड़ा से पाकुड़ मेन लाइन की 33 हजार वोल्ट के लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही. लोगों ने मांग की है कि विभाग जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola