जेपी व झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
जेपी व झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

पाकुड़िया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्वतंत्रता सेनानी, जेपी सहित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने जेपी आंदोलनकारी पाकुड़िया निवासी पूर्व प्रमुख सोहनलाल भगत को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया. सोहनलाल भगत ने 18 मार्च 1974 को जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में भागलपुर से शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन में संताल परगना प्रमंडल स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाई थी. इस आंदोलन के दौरान वे चार माह तक भागलपुर सेंट्रल जेल में कैद रहे. जयप्रकाश आंदोलन 1974 से 1979 तक चला. बीडीओ ने झारखंड आंदोलनकारी, सलगापाड़ा निवासी प्रोमिला सोरेन, सिदपुर निवासी कुमिला मुर्मू, तालवा निवासी कुबराज मरांडी, नाजिर टुडू, सुरेश हेंब्रम, पलियादाहा निवासी अनिल अंजुलेश सोरेन और भालुक चुआं निवासी स्टानिस लाउस किस्क सहित कुल आठ आंदोलनकारियों को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola