झामुमो ने पंचायतों में चलाया सदस्यता अभियान

Updated at : 10 Feb 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने पंचायतों में चलाया सदस्यता अभियान

पलियादहा बड़ा सिंहपुर, मोंगलाबांध सहित कई पंचायतों में सोमवार को झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पलियादहा बड़ा सिंहपुर, मोंगलाबांध सहित कई पंचायतों में सोमवार को झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान झामुमो जिला संयोजक मंडली सदस्य हरिवंश चौबे, देबीलाल हांसदा, प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य मोतीलाल हांसदा, मैनुद्दीन अंसारी, मुनीराम मरांडी आदि मौजूद रहे. बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहा है. राज्य भर में 50 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है. प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है. सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है. मौके पर मुखिया कालेश्वर हेंब्रम, अली मुहम्मद अंसारी, प्रकाश यादव, सिकंदर अली, मिस्त्री टुडू, ठाकुर मुर्मू, नरेश सोरेन, बाबूलाल मुर्मू आदि कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola