ePaper

झामुमो ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

Updated at : 20 May 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील की.

विज्ञापन

20 मई फोटो संख्या-03, 04 कैप्शन- जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष, पाकुड़िया में बाइक रैली के माध्यम से जनसंपर्क करती कार्यकर्ता पाकुड़/पाकुड़िया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील की. जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड के पातालपुर, चंडीताला, जामताला, काकोड़बोना, सकरघाट, सीतारामपुर व इस्लामपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक जून को मतदान के दिन आप सब सबसे पहले अपने बूथ पर जाकर तीर कमान का बटन दबायें, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी आवाज को वोट के माध्यम से दिल्ली तक पहुंचा सकें. तानाशाह को एक करारा जवाब दें सकें. वहीं पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी मोंगलाबांध, लकड़ापहाडी, श्यामसुन्दरपुर, राजपोखर, सिंद्रीसोल, सलगापाड़ा, महुलपहाड़ी, बलिडीह, बरमसिया, ढोलकट्टा, धावाड़गाल, तालवा, लागडुम, तेतुलिया सहित अन्य गांवों में बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही इंडी प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola