ePaper

जांच टीम ने पत्थर खदान और दो क्रशर किया सील

Updated at : 28 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
जांच टीम ने पत्थर खदान और दो क्रशर किया सील

हिरणपुर. जिला स्तरीय जांच टीम ने मंगलवार को हिरणपुर अंचल के बेलपहाड़ी व जियाजोड़ी मौजा में संचालित पत्थर खदान और क्रशर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

28 अक्टुबरफोटो संख्या-13 कैप्शन- क्रेशर को सील करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, हिरणपुर जिला स्तरीय जांच टीम ने मंगलवार को हिरणपुर अंचल के बेलपहाड़ी व जियाजोड़ी मौजा में संचालित पत्थर खदान और क्रशर का निरीक्षण किया. जांच टीम में एसडीओ साइमन मरांडी, डीएमओ राजेश कुमार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार व प्रदूषण बोर्ड दुमका के क्षेत्रीय पदाधिकारी अमूल कुमार सोरेन, माइनिंग इंस्पेक्टर नवीन कुजूर और थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह शामिल थे. जांच टीम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत कार्रवाई करते हुए अजहर इस्लाम और मेजारुल इस्लाम के पत्थर खदान और दो क्रशरों को सील कर दिया. एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि हिरणपुर अंचल के मौजा बेलपहाड़ी एवं जियाजोड़ी में अजहर इस्लाम एवं मेजारुल इस्लाम के खनन क्षेत्र एवं क्रशर में तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. विस्फोटकों के उपयोग से पत्थर के टुकड़े आम जन के घरों पर गिरा पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola