डीसी ने सभी योजनाओं को तय समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने सभी योजनाओं को तय समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. विशेष रूप से मनरेगा, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत योजना स्वीकृति के लिए टीम की सराहना की. बताया कि 14 से 20 मई तक प्रशासन दिवस के अवसर पर हर प्रखंड के 5 पंचायतों में गड्ढा खुदाई और भौतिक सत्यापन किया जाएगा. पुरानी योजना स्थल पर साफ-सफाई, जलकुंड, नाडेप, एच-टेका घेराबंदी आदि की भी जांच की जाएगी. अबुआ आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में प्रत्येक दिन 92 आवास एवं 2024-25 में प्रत्येक दिन 57 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया. महेशपुर बीपीओ को मस्टर रोल निर्गत में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने का निर्देश दिया गया. वहीं लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ प्रखंड को वर्ष 2023-24 के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने पीडब्ल्यूएल में शामिल अयोग्य लाभुकों का रिमांड कर 2024-25 के सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत स्वीकृत करने का निर्देश दिया. 15 मई तक छूटे हुए योग्य लाभुकों को आवास प्लस में जोड़ने की बात कही. वर्ष 2016-22 में लंबित 25 आवासों को 12 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए. जनमन योजना एवं आंबेडकर आवास योजना के सभी लंबित आवासों को जल्द पूर्ण कराने के लिए प्रखंडों के बीच लक्ष्य निर्धारण किया. 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 12 मई तक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों में अवशेष राशि का 30 फीसदी व्यय सुनिश्चित करने को कहा. सार्वजनिक स्थलों जैसे प्रखंड परिसर और हाट-बाजारों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola