ई-पॉस मशीन में नये सॉफ्टवेयर के उपयोग की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ई-पॉस मशीन में नये सॉफ्टवेयर के उपयोग की दी गयी जानकारी

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को प्रखंड के सभी जविप्र दुकानदारों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को प्रखंड के सभी जविप्र दुकानदारों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्मार्ट पीडीएस के तहत खाद्यान्न वितरण, ई-पॉस मशीन में नये सॉफ्टवेयर के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी. अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने की. प्रशिक्षक सनी कुमार दास, कंचन यादव, सीमोन हांसदा ने जविप्र के दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने सभी जविप्र दुकानदारों को बताया कि स्मार्ट पीडीएस के तहत सितंबर माह से एनएफएसए मद से खदान का वितरण किया जाना है. इसके आलोक में नए सॉफ्टवेयर के उपयोग से यूजर इंटरफेस परिवर्तित होगा. वहीं प्रशिक्षकों ने उपस्थित डीलरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एवं ई पॉस मशीन एक-एक बिंदुओं को दिखाया. खाद्यान्न वितरण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola