आदिवासी बालिका कल्याण छात्रावास में सुविधाएं करें दुरुस्त : डीडीसी

पाकुड़ नगर. उप विकास आयुक्त ने आदिवासी बालिका कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया व नगर प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने शहर के रविन्द्र भवन के पास स्थित आदिवासी बालिका कल्याण छात्रावास का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान नगर परिषद के एइ पीयूष शंकर, सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल शाखा के जेइ व सुपरवाइजर उपस्थित थे. उप विकास आयुक्त ने छात्रावास में उपलब्ध शौचालय, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान पाई गयी कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश नगर परिषद की टीम को दिया गया. डीडीसी ने छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं यथाशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिये. साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










