सीएचसी में 53 दिव्यांगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में 53 दिव्यांगों की हुई स्वास्थ्य जांच

हिरणपुर. सीएचसी में शुक्रवार को दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. सीएचसी में शुक्रवार को दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ डेविड डोमन बास्की, डॉ राम प्रसाद यादव एवं डॉ सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे. शिविर में 53 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया. इसमें नेत्र के 5, हड्डी रोग के18 व हाथी पांव के 21 मरीज शामिल थे. वहीं नौ मरीजों के बेहतर जांच के लिए रेफर किया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाया गया. उनके स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किया जायेगा. मौके पर पीरामल हेल्थ के संजय कुमार साहा, बर्नार्ड सोरेन, विनोद कुमार, श्रीनाथ मुर्मू, आशीष कुमार आर्य आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola