प्राथमिक विद्यालय के 35 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated at : 20 May 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के 35 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय धोलकट्टा में छह से 18 साल तक के 35 बच्चों की मंगलवार को डॉ मंजर आलम ने स्वास्थ्य जांच की.

विज्ञापन

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय धोलकट्टा में छह से 18 साल तक के 35 बच्चों की मंगलवार को डॉ मंजर आलम ने स्वास्थ्य जांच की. डॉ मंजर ने बताया कि यह कार्यक्रम साल में एक बार आयोजित की जाती है. यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन में समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों की व्यापक देखभाल करने का एक कार्यक्रम है. इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष के बच्चों की चार डी-जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी के लिए जांच शामिल है, जिसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं ताकि प्रारंभिक पहचान सहित मुफ्त उपचार किया जा सके. मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola