हाथकाठी स्कूल में चोरी, कार्यालय का ताला तोड़ माइक्रोफोन व दस्तावेज ले गए चोर

विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक ने बिखरा पाया सामान, पुलिस जांच में जुटी 26 मई फोटो कैप्शन – हाथकाठी विद्यालय में चोरी के बाद जांच करती पुलिस प्रतिनिधि, हिरणपुर थाना क्षेत्र
विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक ने बिखरा पाया सामान, पुलिस जांच में जुटी 26 मई फोटो कैप्शन – हाथकाठी विद्यालय में चोरी के बाद जांच करती पुलिस प्रतिनिधि, हिरणपुर थाना क्षेत्र की हाथकाठी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में चोरी की घटना सामने आई है. मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा ने हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्रधानाध्यापक ने आवेदन में बताया कि ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बंद है और उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है. आवश्यक दस्तावेजी कार्य के लिए मंगलवार को जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ था और खिड़की खुली हुई थी. कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि विद्यालय में उपयोग होने वाला माइक्रोफोन, कुछ महत्वपूर्ण रजिस्टर, जरूरी दस्तावेज और विद्यालय भवन के अन्य कमरों की चाभियां गायब थीं. आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी 5 अक्टूबर 2025 को विद्यालय में चोरी का प्रयास किया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना के एसआई रविशंकर भट्ट विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










