कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने पार्टी के पक्ष में मांगा समर्थन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया.
पाकुड़ नगर. विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया है. लोगों से अपने पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है. सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया. इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन मांगा. सीतापहाड़ी, नशीपुर एवं चेंगाडांगा पंचायत का दौरा कर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया. कहा कि सरकार हर तबके के लोगों के विकास के लिए प्रयासरत रहा है. महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. साथ ही उन्हें एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पासवान, जिला महासचिव कृष्णा यादव, जिला सचिव पप्पू गंगवानी, रजीबुल शेख, गुलाब शेख, नुरेजमान, हसीबुल शेख, तेनिरूल शेख आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










