ePaper

आज से जिले के 20 लैंप्सों में धान की होगी खरीदारी, तैयारी पूरी

Updated at : 14 Dec 2024 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
आज से जिले के 20 लैंप्सों में धान की होगी खरीदारी, तैयारी पूरी

जिले के 20 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में रविवार से धान की खरीद शुरू होगी.

विज्ञापन

पाकुड़. जिले के 20 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में रविवार से धान की खरीद शुरू होगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है. राज्य सरकार की ओर से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस कुल 2400 रुपये धान बेचने वाले किसानों को दिया जायेगा. धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी किसानों से अपील की है कि खुले बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर धान की बिक्री नहीं करें, बल्कि अपने नजदीकी लैंप्स में ही धान की बिक्री करें. धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 एवं 100 रुपये बोनस घोषित किया गया है, इसका लाभ उठायें और उचित दाम में ही धान की बिक्री करें. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं कृषक मित्रों को किसानों के बीच जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया है.

कहां-कहां होगी धान की खरीदारी

पाकुड़ प्रखंड में पथ्वीनगर लैंप्स, चेंगाडांगा लैंप्स, कालीदासपुर लैंप्स, मदनमोहनपुर लैंप्स, दादपुर लैंप्स, सीतापहाड़ी लैंप्स. हिरणपुर प्रखंड में डांगापाड़ा लैंप्स, बरमसिया लैंप्स, बड़तल्ला लैंप्स, देवपुर लैंप्स. लिट्टीपाड़ा प्रखंड में करमाटांड लैंप्स, बड़ा सरसा लैंप्स, डुमरिया लैंप्स. अमड़ापाड़ा प्रखंड में आलुबेड़ा लैंप्स, पाडेरकोला लैंप्स. महेशपुर प्रखंड में दमदमा लैंप्स, छक्कुधाड़ा लैंप्स. पाकुड़िया प्रखंड में पाकुड़िया बाजार लैंप्स, बन्नोग्राम लैंप्स, श्रीरामपुर लैंप्स में धान की खरीदारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola