वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 05 May 2025 6:58 PM

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया: पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर भारत सरकार के उपक्रम एलिमको रांची की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के तहत लगाया गया. शिविर का उद्घाटन महिला पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी एवं मनीता मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. एलिमको रांची से आए डॉ. अविनाश कुमार एवं डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑर्थोटिक एवं प्रोस्थेटिक उपकरणों के साथ ही स्पाइनल ब्रेसेस, सर्वाइकल कॉलर जैसे सहायक उपकरणों की आवश्यकता की जांच की गई. वहीं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राई-व्हीलर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और श्रवण यंत्रों की आवश्यकता का आकलन किया गया. डॉ. गौरव कुमार ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 400 लाभार्थियों की जांच की गई, जिनमें से 344 व्यक्तियों को उपयुक्त सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola