दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार घायल, एक रेफर
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 22 Apr 2025 7:06 PM
पाकुड़िया. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए है.
पाकुड़िया. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार मजडीहा गांव निवासी गुलाबी हेंब्रम व बाबूधन हेंब्रम मंगलवार को गांव के ही एक टोटो में सवार होकर मजडीहा से पाकुड़िया बस स्टैंड की ओर आ रहे थे. इसी बीच पाकुड़िया कलाल टोला स्थित ब्रेकर के पास टोटो का संतुलन बिगड़ने से टोटो पलट गया, जिससे दोनों घायल गए. हालांकि इस दुर्घटना में चालक को चोट नहीं आयी. स्थानीय लोगों ने टोटो को सीधा किया. वहीं टोटो चालक ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि बाबूधन हेंब्रम का बायां हाथ में सामान्य चोट है और गुलाबी हेंब्रम का दाहिना पैर टूट चुका है. वहीं दूसरी घटना आलूदाहा से पाकुड़िया की ओर आ रहे रामपुर गांव के पास सड़क खराब होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से आलूदाहा निवासी सोमेश मुर्मू एवं पीछे बैठे उनके साथी सूरज हांसदा दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जिससे चालक समेत दोनों जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि सोमेश मुर्मू का बायां पैर में गंभीर चोट लगी है एवं सूरज हांसदा को बयां पैर में सामान्य चोट आई है. बेहतर इलाज के लिए सोमेश मुर्मू को बाहर रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










