धान के ढेर में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

Updated at : 07 Dec 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
धान के ढेर में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

थाना क्षेत्र के दुलमी गांव के एक खेत में धान के ढेर में आग लग गयी. इसमें हजारों का धान जलकर नष्ट हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर थाना क्षेत्र के दुलमी गांव के एक खेत में धान के बोझों में आग लगने से हजारों रूपये का धान जलकर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार दुलमी निवासी अजित दत्ता अपने चार बीघा खेत का धान काटकर ढेर बनाकर रखा था. वहीं शनिवार सुबह के करीब 3 बजे धान का ढेर में अचानक आग लग गयी. इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने खेत के बगल का बोरिंग व चापानल का पानी से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. हालांकि आग पर काबू पाते-पाते सारा धान जल कर नष्ट हो गया था. इस घटना को लेकर पीड़ित किसान ने बताया कि धान काटकर ढेर बनाकर रखे थे. लेकिन अगलगी से लगभग 25 क्विंटल धान समेत पुआल जलकर राख हो गया. इससे करीब 45-50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. इस बाबत अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. अगलगी से हुई क्षति की आकलन कर इसकी रिपोर्ट जिला भेजी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola