दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म, 50 लाख भी नहीं कमा पाई

Updated:
विज्ञापन
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े, फोटो- इंस्टाग्राम

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े, फोटो- इंस्टाग्राम

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'द इंडिया स्टोरी' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. फिल्म अपने दूसरे दिन भी खास कमाई नहीं कर पाई. जानें फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े.

विज्ञापन

The India Story: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह सोशल ड्रामा दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल नहीं रही. आइए आपको कलेक्शन बताते हैं.

The India Story Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही फ्लॉप हुई 'द इंडिया स्टोरी'

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'द इंडिया स्टोरी' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में करीब 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 41 लाख रुपये नेट तक पहुंच गई है. वहीं, फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 46 लाख रुपये बताया जा रहा है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली, लेकिन वीकेंड होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी है.

image.png
The India Story Box Office Collection Day 2, photo- Sacnilk

20 से 30 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द इंडिया स्टोरी' का निर्माण लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है. अगर रविवार को कमाई में बड़ा उछाल नहीं आता, तो फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल हो सकता है.

क्या है 'द इंडिया स्टोरी' की कहानी?

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस' में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का हिस्सा मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, तृषा सरदा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशालकर भी हैं.

View on Instagram

कीटनाशकों के गंभीर मुद्दे को दिखाती है फिल्म

'द इंडिया स्टोरी' की कहानी खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों और उनके इंसानों की सेहत पर पड़ने वाले असर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म समाज के एक गंभीर मुद्दे को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है और यह बताती है कि खेती में जहरीले रसायनों का बढ़ता इस्तेमाल किस तरह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है.


View on Instagram

ये भी पढ़ें: The India story movie review: खाद्य मिलावट का मुद्दा अहम मगर स्क्रीनप्ले और ट्रीटमेंट अधपका


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola