The Point of View: आमिर खान की तीसरी शादी पर क्यों बोलीं हिना खान - आम आदमी तो यही सोचेगा ना कि फिर से शादी क्यों कर रहा है?

Updated:
विज्ञापन
 आमिर खान की तीसरी शादी पर बोली हिना खान और रुबीना दिलाइक, फोटो, इंस्टाग्राम

आमिर खान की तीसरी शादी पर बोली हिना खान और रुबीना दिलाइक, फोटो, इंस्टाग्राम

रुबीना दिलाइक के पॉडकास्ट 'द पॉइंट ऑफ व्यू' में हिना खान ने आमिर खान की तीसरी शादी और समाज की प्रतिक्रिया पर बेबाक राय रखी. क्या किसी सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ उसकी फिल्मों की सफलता तय करती है? जानिए हिना और रुबीना ने इस पर क्या कहा.

विज्ञापन

Hina Khan and Rubina Dilaik on Amir Khan’s third Marriage:  बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और  गौरी स्प्रैट की तीसरी शादी काफी चर्चे में रही. हाल ही में रुबीना दिलाइक और हिना खान अपने नए पॉडकास्ट “द पॉइंट ऑफ व्यू” में एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर बातचीत करती नजर आई और बताया की हमारे समाज में यह बहुत अच्छा नहीं माना जाता है.

Hina Khan and Rubina Dilaik on Amir Khan: क्या कहा हिना खान और रुबीना ने? 

रुबीना के टॉक शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' के हालिया एपिसोड में हिना और रुबीना ने आमिर की निजी जिंदगी और उनके करियर पर इसके असर को लेकर चर्चा की. इस बातचीत में दोनों अभिनेत्रियों ने अपने पति रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर बात की, कि क्या किसी सुपरस्टार की निजी जिंदगी उसकी प्रोफेशनल सफलता को प्रभावित करती है.

बातचीत के दौरान, रुबिना ने बताया कि, किसी सुपरस्टार की निजी जिंदगी का असर उनके करियर और फिल्मों पर पड़ सकता है. वहीं हिना खान ने कहा कि किसी अभिनेता की निजी पसंद और फैसलों का उसकी प्रोफेशनल सफलता से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए.

हिना ने आगे कहा,

"अगर ऐसा है, तो आमिर खान की कोई भी फिल्म हिट नहीं होनी चाहिए थी"

रुबीना ने टॉक शो के दौरान कहा कि आमिर खान का जीवन कभी किसी बड़े विवाद में नहीं रहा. हालांकि, हिना इससे सहमत नहीं थीं और उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि "ये क्या कोई कम विवाद है?"

This is Not Acceptable in Our Society: हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है - हिना खान

शो में हिना ने आमिर की शादी को लेकर कहा कि आम लोग भी यही सोचेंगे कि वह फिर से शादी क्यों कर रहे हैं और क्या उन्होंने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया. इस पर रुबीना ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, "हम कौन होते हैं फैसला सुनाने वाले?"

हालांकि, हिना ने समझाया,

"मैं दोबारा शादी करने के लिए उसे जज नहीं कर रही हूं... लेकिन हमारे समाज में ये बहुत अच्छा नहीं माना जाता है रूबीना, शादी पे शादी पे शादी." इस पर रॉकी ने कहा, "शादी छोड़ो, तलाक ही अच्छा माना नहीं जाता है.

अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए

हिना ने कहा, "आम आदमी तो यही सोचेगा ना कि क्या यार फिर से शादी कर रहा है? इसे भी छोड़ दिया?"

हालांकि, हिना ने साफ किया कि वह आमिर खान के निजी फैसलों पर सवाल नहीं उठा रही थीं. वह सिर्फ यह बता रही थीं कि ऐसे मामलों में समाज किस तरह प्रतिक्रिया देता हैं.

Amir Khan and Gauri Spratt's Wedding आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी: 

आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की. शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. इस खास मौके पर करीब 150 मेहमान मौजूद थे. आमिर के बच्चे जुनैद खान और इरा खान के साथ इरा के पति नूपुर शिखरे भी शादी में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दोनों एक्स वाइफ और बच्चे भी हुए शामिल


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola