घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, फरक्का थाना के हजारपुर गांव की घटना

फरक्का आईसी नीलोत्पल मिश्र घटनास्थल पहुंचे तथा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया
फरक्का. फरक्का थाना अंतर्गत हजारपुर गांव में एक महिला (33 वर्ष) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, हजारपुर गांव के वीरेन पाल की पत्नी ममता पाल ने बीते शनिवार की रात्रि घर के एक कमरे में गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी परिवारवालों को सुबह लगी. वहीं, सूचना मिलते ही फरक्का आईसी नीलोत्पल मिश्र घटनास्थल पहुंचे तथा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव के जितेंद्र घोष की पुत्री ममता पाल की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व वीरेन पाल से हुई थी. वर्तमान में उसका एक 12 वर्ष का पुत्र तथा 10 वर्ष की पुत्री है. आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. वहीं, शव जब्त करने के बाद पुलिस ने पति व परिवारवालों का बयान दर्ज किया. फरक्का आइसी ने बताया कि मामला आत्महत्या है या कुछ और इस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की तहकीकात शुरू की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




