ePaper

धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों का किया पंजीकरण

Updated at : 19 Dec 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों का किया पंजीकरण

लिट्टीपाड़ा. कमलघाटी पंचायत अंतर्गत बिंझा गांव में शुक्रवार को खरीफ विपणन मौसम के तहत धान अधिप्राप्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जागरुकता सह पंजीकरण शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. कमलघाटी पंचायत अंतर्गत बिंझा गांव में शुक्रवार को खरीफ विपणन मौसम के तहत धान अधिप्राप्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जागरुकता सह पंजीकरण शिविर लगाया गया. शिविर में बीसीओ पद्म किशोर महतो, बीएओ केसी दास व एमओ राजेश कुमार हांसदा उपस्थित थे. बीएओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया से अवगत कराना व अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा. मौके पर उपस्थित किसानों का धान अधिप्राप्ति के लिए पंजीकरण किया गया. उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए प्रेरित किया गया. शिविर में ग्राम प्रधान राम चंद्र मरांडी, प्रगणैत मसीह मरांडी ने धान अधिप्राप्ति व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की किसानों से अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola