व्यवहार न्यायालय के आशुलिपिक को दी गयी विदाई

व्यवहार न्यायालय के आशुलिपिक दिवाकर प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
पाकुड़ कोर्ट. व्यवहार न्यायालय के आशुलिपिक दिवाकर प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में हुआ. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने दिवाकर प्रसाद को उनके सामान्य भविष्य निधि की राशि एवं लीव इंकैसमेंट की राशि भुगतान से संबंधित दस्तावेज सौंपा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सेवानिवृत कर्मचारी के बारे में कहा कि उन्हें सेवानिवृति लाभ की राशि का भुगतान भी यथाशीघ्र किया जायेगा. पेंशन चालू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उपस्थित लेखापाल को दिया. दिवाकर प्रसाद को उनके आगे के जीवन की शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




