फरक्का ने उमर इलेवन को पांच विकेट से हराया

Updated at : 28 Feb 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
फरक्का ने उमर इलेवन को पांच विकेट से हराया

हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित टी-20 अटल कप का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को उमर इलेवन और फरक्का के बीच खेला गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित टी-20 अटल कप का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को उमर इलेवन और फरक्का के बीच खेला गया. फरक्का ने उमर इलेवन को पांच विकेट से हराया. मैच में उमर इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 167 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फरक्का की टीम ने 15.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. फरक्का की ओर से अरबाज खान ने 56 रन की शानदार पारी खेली. मैच में 56 रन बनाने व एक विकेट लेने वाले अरबाज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मो वसीम ने पुरस्कृत किया. वहीं शनिवार को अटल कप का फाइनल मैच इंलिश इलेवन उधवा और फरक्का के बीच खेला जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष पंकज रविदास, कोषाध्यक्ष सामा रविदास, श्यामल, जीतेन्द्र, विनोद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola