जिलेभर में सार्वजनिक जगहों पर शुरू हुई पेयजल व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
जिलेभर में सार्वजनिक जगहों पर शुरू हुई पेयजल व्यवस्था

पाकुड़ जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख जगहों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस पहल से आम नागरिकों और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है। आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर जारी रहेंगी।

विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच प्रशासन अलर्ट संवाददाता, पाकुड़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजनों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और प्रमुख जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई. इससे राहगीरों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों का पालन करें. प्रशासन ने कहा कि जनहित में आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार जारी रहेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola