डॉ श्यामा प्रसाद के योगदान को किया याद

डॉ श्यामा प्रसाद के योगदान को किया याद
संवाददाता, पाकुड़. नेहरू युवा केंद्र द्वारा रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के घनघड़ा आवासीय विद्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी. ””मेरा युवा भारत”” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस आयोजन में स्कूली बच्चों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य भविष्य महत्व, शिक्षक नवल किशोर हेंब्रम और पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक धनेश्वर शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सभी ने डॉ. मुखर्जी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्रीय हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




