लिट्टीपाड़ा में 5.70 करोड़ की लागत से बनेंगी दर्जनों सड़कें
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 21 May 2026 6:37 PM
लिट्टीपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुरुवार को सांसद विजय हांसदा व विधायक हेमलाल मुर्मू ने एक दर्जन से अधिक जनमन सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया.
सांसद व विधायक ने सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुरुवार को सांसद विजय हांसदा व विधायक हेमलाल मुर्मू ने एक दर्जन से अधिक जनमन सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. आरइओ रोड से लब्धाघाटी पहाड़िया टोला तक दो किलोमीटर (लगभग 1.96 करोड़) सड़क निर्माण एबीसी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जायेगा. वहीं बड़ा पोखरिया आरइओ रोड से मखनी पहाड़ तक साढ़े तीन किलोमीटर जनमन सड़क का निर्माण करीब 3.74 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. करमाटार पंचायत अंतर्गत करमाटार से कुंभर हांसदा के घर तक, करमाटार पंचायत भवन से करमाटार पहाड़िया टोला तक तथा बड़ा कचना से नगरा टोला तक कुल ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण एचएनसी कंपनी द्वारा करायी जाएगी.पानी की समस्याओं से अवगत हुए सांसद व विधायक
शिलान्यास के दौरान सांसद एवं विधायक ने लब्धाघाटी, पोखरिया, कटहलपाड़ा, करमाटार, धनिगोड़ा एवं कुटलो गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की. उनकी समस्याओं से अवगत हुए. लब्धाघाटी के ग्राम प्रधान ने गांव में पेयजल संकट की समस्या उठाते हुए कहा कि चापानलों का जलस्तर नीचे चले जाने से पानी नहीं निकल रहा है, इसलिए गांव में डीप बोरिंग की व्यवस्था कराई जाए. वहीं कटहलपाड़ा में ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि अमड़ापाड़ा से लिट्टीपाड़ा तक 217 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना के तहत पानी टंकी निर्माण होने के बावजूद आज तक गांवों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब तक एक लीटर पानी भी नहीं मिला है. इस पर सांसद ने नाराजगी जताई.आदिम जनजाति की महिलाओं रखी पेंशन की समस्या
आदिम जनजाति की महिलाओं ने पेंशन राशि को लेकर अपनी समस्याएं रखी. महिलाओं ने कहा कि पहाड़िया जाति होने के कारण उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन मिलती है, जबकि अन्य जातियों की महिलाओं को अधिक राशि मिल रही है. सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेंशन दिए जाने के कारण उन्हें यह राशि मिल रही है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सोलेमान बास्की, तरुण मंडल, रंजन साहा, आरईओ के सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता राकेश कुमार, जय किशन समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










