सीपीआर देकर युवक की जान बचाने वाले डॉक्टर सुशील को सीएस ने किया सम्मानित

Updated at : 14 Jun 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
सीपीआर देकर युवक की जान बचाने वाले डॉक्टर सुशील को सीएस ने किया सम्मानित

सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल ने बीते गुरुवार को ओपीडी के दौरान हृदय गति रुक जाने के मरीज को सीपीआर देकर जान बचाने को लेकर सीएचसी के डॉक्टर सुशील कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन डॉक्टर सुशील कुमार को सम्मानित करते सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल. प्रतिनिधि, महेशपुर सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल शुक्रवार को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे. उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए सीएचसी महेशपुर में बीते गुरुवार को ओपीडी के दौरान हृदय गति रुक जाने के मरीज को सीपीआर देकर जान बचाने को लेकर डॉक्टर सुशील कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. सीएस ने बताया कि डॉक्टर सुशील कुमार ओपीडी में मरीज का इलाज कर रहे थे. इसी दौरान युवक लाइन में खड़ा था और अचानक गिरते ही हृदय गति रुक गयी. इसके बाद डॉक्टर सुशील कुमार ने मौके पर ही सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली. उसके बाद डॉक्टर ने ऑक्सीजन देकर उसका इलाज किया. बताया कि जब डॉक्टर सुशील कुमार ने युवक की जान बचायी थी, उस समय यदि किसी ने देखा भी होगा तब भी विश्वास नहीं हुआ होगा कि इस तरह से किसी की जान बचायी जा सकती है. यह टेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस का कमाल है. कहा कि डॉक्टर सुशील कुमार ने कम संसाधन से सीपीआर कर युवक की जान बचाने का काम किया. सीएस ने टीबी, मलेरिया, डायरिया जैसी कई बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए कई दिशानिर्देश दिये. मौके पर डीएमओ केके सिंह, डीटीओ एहतेशाममुद्दीन शेख, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर पंकज बिराजी, डॉक्टर अपूर्व, डॉक्टर प्रद्युमन कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन, आनंद आर्य, ज्योतिष पासवान, जगरनाथ कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola