ePaper

गर्मी में हीट स्ट्रोक के लक्षण व बचाव पर हुई चर्चा

Updated at : 17 Apr 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में हीट स्ट्रोक के लक्षण व बचाव पर हुई चर्चा

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में गुरुवार को हीट स्ट्रोक और पेयजल की समस्या समाधान के लिए बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला सह बैठक हुई.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में गुरुवार को हीट स्ट्रोक और पेयजल की समस्या समाधान के लिए बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला सह बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों ने ग्रीष्म ऋतु में हीट स्ट्रोक के लक्षण, बचाव के उपाय और पेयजल की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और शुष्क हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जो मार्च से जून तक रहता है. उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आवासीय विद्यालयों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. डॉ शेखावत हुसैन ने कहा कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए. शारीरिक गतिविधियों के दौरान अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. बैठक में पीएचइडी के सहायक अभियंता रवि शंकर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया सहित अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola