बैंक लिंकेज को सशक्त बनाने पर किया गया विमर्श

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 12 Jun 2025 6:59 PM

विज्ञापन

पाकुड़. जेएसएलपीएस कार्यालय सभागार में भारतीय स्टेट बैंक पाकुड़िया शाखा व जेएसएलपीएस प्रबंधन के बीच बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़. जेएसएलपीएस कार्यालय सभागार में भारतीय स्टेट बैंक पाकुड़िया शाखा व जेएसएलपीएस प्रबंधन के बीच बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे बीपीएम वासुदेव साह ने कहा कि बैंक लिंकेज को और सशक्त बनाना है. ऋण समय पर वापसी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना जैसी सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में सामंजस्यपूर्ण प्रयास की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि बैंक प्रतिनिधियों को उन लाभुकों को अधिक ऋण देने हेतु प्रेरित किया गया, जिनका व्यवसाय पहले से अच्छा चल रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से और सशक्त बन सकें. बैठक में एसबीआइ पाकुड़िया के फील्ड ऑफिसर, बीपीओ राजीव कुमार, ब्लॉक एंकर सदस्य तुलसी गुप्ता, सीएलएफ प्रतिनिधि, एवं ग्राम स्तर के दर्जनों केडर सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola