तीन माह का राशन जून माह में वितरित करें डीलर : एमओ

Updated at : 20 May 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
तीन माह का राशन जून माह में वितरित करें डीलर : एमओ

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को सभी डीलरों की बैठक एमओ राजेश हांसदा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को सभी डीलरों की बैठक एमओ राजेश हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एमओ ने सभी डीलरों से कहा कि केंद्र सरकार की अग्रिम उठाओ योजना के तहत जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का खाद्यान्न का उठाव कर वितरण करना है. सभी डीलरों को लाभुकों में राशन का वितरण 1 जून से 15 जून तक करना है. वहीं अगस्त का 15 जून से 31 जून तक राशन का वितरण करना है. कहा कि तीन माह का एक साथ वितरण करने में थोड़ी तो कठिनाई डीलरों की होगी. मगर केंद्र सरकार का निर्देश है इन्हें हर हाल में सभी डीलरों को पालन करना है. कोई भी लाभुक राशन लेने से ना छूटे इसे सभी डीलरों को ध्यान में रखना है. साथ ही प्रचार प्रसार करके सभी लाभुकों को बताना है कि आप सभी को तीन माह का चावल इसी माह में लेना है. साथ ही सभी डीलरों को दिशा निर्देश दिया गया कि सभी लाभुकों का ई-केवाईसी हंड्रेड परसेंट करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola