ePaper

डीसी ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में ली जानकारी

Updated at : 02 Oct 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में ली जानकारी

जिले में नवपदस्थापित डीसी मनीष कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

पाकुड़. नवपदस्थापित डीसी मनीष कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराना है ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके. कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ जनता के कार्यों को पूरा करना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. साथ ही विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से बातचीत की. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola