डीसी ने की एनएच-333ए निर्माण की प्रगति की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने की एनएच-333ए निर्माण की प्रगति की समीक्षा

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एनएच-333ए धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की प्रगति को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एनएच-333ए धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर बैठक हुई. बैठक में अंचलाधिकारी एवं भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 09 मई तक शेष 07 मौजा की थ्रीजी तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को प्रेषित करें. साथ ही 19 मई तक तीनों मौजा का 3डी प्रकाशन के लिए भेजे जाने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में उपलब्ध 49.08 लाख रुपये का अभिश्रव दो दिनों के भीतर सुनिश्चित करते हुए संबंधित राशि राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भुगतान के लिए भेजा जाए. कहा कि प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में पड़ने वाली भूमि से संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई वे स्वयं करेंगे. ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola